Etawah News: स्कूल में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
इटावा में स्कूल में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा।
इटावा में स्कूल में शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
इटावा, अमृत विचार। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा के समीप स्थित विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा नौनिहाल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित किशोर की दादी ने थाने बकेवर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नसीदीपुरा निवासी वृद्धा ने थाने में दिये शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नाती गांव के नजदीक ही स्कूल में पढ़ने के लि जाता है।
सोमवार को विद्यालय के नामजद शिक्षक द्वारा पहले नौनिहाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो वह विद्यालय पहुंचे। लेकिन शिक्षक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
