अयोध्या: श्रीअन्न महोत्सव में कृषि विवि को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का पुरस्कार
कुमारगंज, अयोध्या, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। बताया गया कि प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यायलय द्वारा श्रीअन्न को बढ़ावा दिए जाने पर कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व पूरे विश्वविद्यालय परिवार की सराहना की।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. साधना सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग तथा विवि द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा 40 खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
प्रदर्शनी से पूर्व कुलपति के दिशा-निर्देशन पर श्रीअन्न से निर्मित व्यंजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई थी जिसमें 70 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने प्रतिभाग कर श्रीअन्न से निर्मित विभिन्न उत्पाद लड्डू, नमकीन, इडली, चिला, स्मूदी, ब्राउनी, बिस्कुट, पकौड़ी व खीर आदि व्यजन को बनाया था।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली
