सोनभद्र में सोन नदी में तीन लोग बहे, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश
सोनभद्र। जिले के चोपन थाना इलाके में सोन नदी के बलियरी घाट पर मंगलवार की सुबह एक बच्ची समेत तीन लोग बह गए जिनकी तलाश में गोताखोरों की टीम लगी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि झारखंड के गढ़वा निवासी जितेंद्र यहां अम्मा टोला में अपने साढ़ू के यहाँ घूमने आए थे और आज वह अपने बच्चों, साढ़ू के बच्चों तथा उनके दामाद के साथ अम्मा टोला स्थित बलियरी घाट पर नहाने के लिए गए थे।
उन्होंने प्राप्त जानकारी के हवाले से बताया कि नहाते समय आशीष (14), रोहित (12) निवासी अम्मा टोला, दीपक (25) निवासी मुठेर, घोरावल और शिवानी (छह) पुत्री जितेंद्र निवासी गढ़वा सोन नदी के तेज बहाव में बहने लगे। उन्होंने कहा कि इनमें से रोहित पाँच सौ मीटर दूर जाकर नदी किनारे लग गया, जबकि शेष तीन लोगों का कोई पता नहीं चला। पुलिस प्रशासन गोताखोरों की टीम लेकर तीनों की तलाश कर रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली
