बरेली: मोदी सरकार की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन कानून लागू किया गया- अतिथि दुर्विजय शाक्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कैंट विधानसभा का आयोजन होटल ओबराय आनंद में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथ दुर्विजय शाक्य ने कहां देश की मोदी सरकार की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन कानून लागू किया गया।

महिलाओं की सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी को शुभ संकेत बताया, वही महिलाओं की सामाजिक गतिशीलता को भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सहायक बताया।

कानून बनने के बाद महिलाओं को जहां लोकसभा और विधानसभा में 33 फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर गई है! इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा‌ है मुख्य वक्ता मा.  संजय गंगवार राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की न सिर्फ राजनीतिक भागीदारी में इजाफा होगा, बल्कि महिलाओं का सामाजिक स्तर मजबूत होने के साथ ही‌ आत्मविश्वास  बढ़ेगा।

महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करने वाला कानून है डवल इंजन की सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं शुरू की! भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं! महिलाएं देवी का रूप है महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहां महिलाओं को अपनी ताकत पहचानी होगी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया।

महिलाओं को रोजगार परक बनाने का प्रयास करना चाहिए अपने अपने घरों के आसपास की महिलाओं  को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करें महिलाओं को ऐसे कार्यक्रम में जोड़कर मजबूत करें! महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा भाजपा पहले से ही महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर संवेदनशील रही है और अब कानून बनने सेअन्य दलों को भी महिलाओं की ताकत का एहसास होगा।

देश की बागडोर देश के पीएम मोदी के हाथों में सौंपने का आवाहन किया सम्मेलन में मौजूद महिलाओं को संकल्प दिलाया  महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष नीलम जेठा ने‌ सभी का आभार व्यक्त किया औरमहिलाओं के‌ हाथ उठाकर लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का संकल्प दिलाया सम्मेलन का संचालन रंजना सोलंकी ने किया इससे पूर्व सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया सम्मेलन में प्रमुख रूप से राज्य मंत्री संजय गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो निवेदिता श्रीवास्तव, सौभाग्यवती गंगवार, कार्यक्रम संयोजक रंजना सोलंकी, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम जेठा, इंदु सेठी, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, गीता छाबड़ा, शालिनी जौहरी, मंगलेश सक्सेना, रिचा जायसवाल, प्रतिभा जौहरी, नंदा अग्रवाल, महानगर संयोजक विष्णु अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, रेनू वर्मा, संगीता सक्सेना, सोनिया, जूही गुप्ता, मोहिनी वर्मा, आरती गुप्ता, मनोरमा श्रीवास्तव, अंजू भारद्वाज, रजनी व्यास समस्त कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Apple से आया अलर्ट...राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'जितनी टैपिंग करनी है कर लो, मुझे कोई फर्क नहीं '

संबंधित समाचार