संविधान पूरी तरह से लागू कराना बसपा का मकसद: दिलीप
तारुन, अयोध्या, अमृत विचार। आजादी के लंबे समय बीत जाने के बाद भी एक साजिश के तहत अभी तक देश के संविधान को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। बहुजन समाज पार्टी का मकसद संविधान को पूर्ण रूप से लागू करना ही है। यह बातें ग्राम पंचायत सोनौरा गाऊपुर के मजरा मनसा दुबे का पुरवा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार विमल ने कही।
अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज के अध्यक्ष रविंद्र भारती व संचालन सुशील कुमार कनौजिया ने किया। बसपा प्रभारी विमल ने कहा की उत्तर प्रदेश में जब-जब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया के नेतृत्व में सरकार बनी तब तक भारतीय संविधान के अनुसार उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी समाज के लोगों का सर्वाधिक विकास हुआ है।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार धर्म एवं जाति की राजनीति करके लोगों में नफरत फैला रही है। पूर्व सेक्टर अध्यक्ष राकेश कुमार, धनीराम, मस्तराम, बिंदेश्वरी प्रसाद, राम फेर, सुभाष कुमार, सियाराम, अभिषेक चौधरी, अनुपम भारती, विमला देवी, सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Karwa Chauth : हाथों में मेहंदी लगवा रहीं सुहागिनें, कल रखेंगी निर्जला व्रत - Video
