बहराइच: सौतेली मां पर लगा मासूम बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मदन कोठी गांव निवासी एक 10 माह के मासूम को उसकी सौतेली मां पर जहर खिलाने का आरोप लगा है। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी गांव निवासी रिजवान की पहली पत्नी रुबीना से दो बेटे हैं। इनमें एक बेटा 10 माह का अरमान है।
वहीं रिजवान ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी भी समय गर्भवती है। मंगलवार को 10 माह के बेटे अरमान की हालत बिगड़ गई उसे सामुदायिक स्वास्थ्य फखरपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसकी जानकारी होने पर रिजवान की पहली पत्नी रुबीना भी अपने भाई के साथ जिला अस्पताल पहुंच गई। उसने सौतेली मां पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। साथ ही फखरपुर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
पति ने लिखा नहीं चाहते कार्यवाई
मदन कोठी गांव निवासी रिजवान अपने 10 माह के बेटे को मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आया। यहां पर उसकी अपनी पहली पत्नी से विवाद होने लगा। जिला अस्पताल के बीएचटी रजिस्टर में उसने कोई कार्रवाई न चाहने की बात भी लिख दी। हालांकि तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-Amrit Vichar Impact: एसडीएम ने निर्माणाधीन बारात घर को ध्वस्त करने का दिया आदेश
