हाईकोर्ट ने डेंगू के बढ़ते संक्रमण मामलों पर लिया स्वत: संज्ञान
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कई अधिवक्ताओं द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया संक्रमण से पीड़ित होने की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए शहर में बढ़ती मच्छर जनित बीमारियों पर अपर महाधिवक्ता से पूछा कि क्या राज्य सरकार के पास यह पता लगाने के लिए कोई तंत्र है कि मलेरिया का कौन सा जीनोम प्रमुख है।
मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति अजय भनोट की खंडपीठ ने सरकार से संरचना और प्रक्रिया के बारे में भी विवरण मांगा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उक्त बीमारी के लिए कौन सा कारण उत्तरदायी है और वह इसे जनता और विभागों के स्तर पर कैसे प्रबंधित कर रहे हैं। मामले में विस्तृत आदेश शीघ्र ही पारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर में बोले अजय राय- केंद्र सरकार ईडी का कर रही गलत इस्तेमाल
