मेडलर्न को मिला एचक्यूआरएस, लार्डल से रणनीतिक निवेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। स्वास्थ्य देखभाल गतिविधियों के प्रशिक्षण मंच मेडलर्न ने मंगलवार को कहा कि उसे अग्रणी चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदाताओं एचक्यूआरएस और लार्डल मेडिकल से रणनीतिक निवेश मिला है।

हेल्थकेयर क्वालिटी एंड रिसर्च सिस्टम्स (एचक्यूआरएस) अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक इकाई है। मेडलर्न ने एक बयान में कहा, "यह पूंजी मुख्य रूप से उत्पादों की पेशकश के विस्तार पर आवंटित की जाएगी। इससे हम अपनी सेवाओं को बढ़ाने और व्यापक पहुंच बनाने में सक्षम हो पाएंगे।

" हालांकि, मेडलर्न ने इस सौदे से जुड़े वित्तीय ब्योरे की जानकारी नहीं दी है। मेडलर्न 400 से अधिक अस्पतालों और 150 से अधिक नर्सिंग संस्थानों को प्रशिक्षण सेवाएं मुहैया करा रही है। मेडलर्न के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा, "हम वृद्धि के इस चरण में इससे बेहतर साझेदारी की उम्मीद नहीं कर सकते थे।

एचक्यूआरएस और लार्डल स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर नवाचार लेकर आते हैं।" एचक्यूआरएस के शीर्ष अधिकारी जॉन मीनर्स ने कहा, "मेडलर्न के समर्थन से हमें विश्वास है कि हम बड़े स्तर पर पहुंच बनाने और बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें - स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार