Hero MotoCorp की अक्टूबर में बिक्री 26.5 प्रतिशत बढ़कर 5,74,930 इकाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटरकॉर्प अक्टूबर में कुल बिक्री 26.5 प्रतिशत बढ़कर 5,74,930 इकाई रही। कंपनी की अक्टूबर, 2022 में कुल बिक्री 4,54,582 रही थी। 

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर में उसकी मोटरसाइकिल बिक्री 26.2 प्रतिशत बढ़कर 5,29,341 इकाई रही, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 4,19,568 इकाई थी। समीक्षाधीन महीने में स्कूटर की बिक्री 30.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 45,589 इकाई रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 35,014 इकाई थी। 

अक्टूबर में उसका वाहन निर्यात 29 प्रतिशत बढ़कर 15,164 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,757 इकाई था। कंपनी के अनुसार, उसने प्रीमियम खंड में हाल ही में कई उत्पाद पेश किए हैं और त्योहारी सीजन के चलते मांग अच्छी रहने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें - मराठा आरक्षण: शिवसेना (यूबीटी) ने राष्ट्रपति से मांगा समय, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

संबंधित समाचार