उन्नाव में यातायात माह की हुई शुरुआत, इन नियमों को लेकर डीएम-एसपी ने किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में यातायात माह की हुई शुरुआत।

उन्नाव में यातायात माह की शुरुआत हो गई। नए नियमों को लेकर डीएम-एसपी ने जागरूक किया। बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को नसीहत दी जाएगी।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत सदर चौकी स्थित यातायात कार्यालय में बुधवार को डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीने ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलित कर यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान सड़क हादसे रोकने के लिये वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। 

Unnao SP

बता दें कि एक से 30 नवंबर तक चलने वाले इस यातायात माह के तहत अभियान में वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। बाइक पर तीन सवारी बैठने वालों व बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा वाहनों की रफ्तार, ओवरलोडिंग, सीटबेल्ट व शराब पीकर वाहन न चलाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया।

एसपी ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। जिससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग कर हादसे कम किये जा सकते हैं। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये पूरे नवंबर माह में जगह-जगह पर कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी, टीआई ज्ञान प्रकाश तिवारी, सदर चौकी प्रभारी आदि रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: विकास भवन में विनाश का डर… टंगे एक्सपायर सिलेंडर, अग्निकांडों के बाद भी सुध नहीं ले रहे अफसर

संबंधित समाचार