Religion Conversion: चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप।

फतेहपुर में चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप। हिंदू नेता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सात पर एफआईआर दर्ज की।

फतेहपुर, अमृत विचार। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में चंगाई सभा में ग्रामीणों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई धर्मिक पुस्तकें और कई अन्य किताबें बरामद की हैं। इस मामले में हिन्दू नेता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खखरेरू थाना क्षेत्र के कठेरिया गांव के रहने वाले मुंशी रविदास के घर पर 29 अक्टूबर के दिन करीब 35 से 40 गरीब हिन्दू परिवार मौजूद थे। यहां पर ईसाई मिशनरी के 5 से 6 लोग बाइबिल और अन्य धर्मिक पुस्तक के साथ मौजूद थे और गरीब परिवारों को बांट रहे थे। इसकी जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य राजू सोनकर को हुई तो पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, जहां मौके पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मिक पुस्तकों के साथ अन्य सामग्री बरामद कर जब्त कर लीं। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य राजू सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मुंशी रविदास सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हिन्दू नेता राजू सोनकर ने तहरीर देकर बताया कि मुंशी रविदास के यहां रविवार के दिन ईसाई मिशनरी के लोग आते हैं और गरीब हिन्दू परिवार के लोगों को अलग-अलग प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का काम करते हैं। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में और भी लोगों के नाम आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: विकास भवन में विनाश का डर… टंगे एक्सपायर सिलेंडर, अग्निकांडों के बाद भी सुध नहीं ले रहे अफसर

 

संबंधित समाचार