बहराइच: सीतापुर निवासी ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सीतापुर निवासी एक ग्रामीण बेटी के यहां से करवा देकर वापस आ रहा था। तभी ऑटो में बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सीतापुर जनपद के थाना रेउसा अंतर्गत भरथा गांव निवासी सत्रोहन लाल (70) पुत्र केदारी लाल मंगलवार को थानगांव में बेटी के यहां करवा देने के लिए गया था। देर शाम को ऑटो से वापस अपने गांव आ रहा था। तभी ऑटो में बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

यहां रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: यातायात नियमों के पालन की शपथ के साथ शुरू हुआ माह, SSP ने जनता को दिया यह संदेश

संबंधित समाचार