Unnao News: किसान का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में किसान का शव पर लटका मिला।

उन्नाव में किसान का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। माखी थानांतर्गत किसान का शव खेत में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

माखी थाना क्षेत्र के राम सिंह खेड़ा निवासी तुलसी (65) पुत्र स्व.नन्हा रोज की तरह खाना खाकर घर आधा किलो मीटर दूर अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोने गया था। बेटे हरिश्चंद्र के अनुसार रात में पिता की चीखने की आवाज पर वह खेत पहुंचा तो उनका शव गमछे के फंदे से पेड़ पर लटका मिला।

परिजनों की मदद से शव उतार कर घर ले आया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्ट मार्टम जैसे में मिले बेटे ने बताया पिता का पड़ोसियों से घर के सामने रास्ते को लेकर विवाद चलता था।

जिसका केस भी दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। दो दिन बाद कोर्ट में तारीख भी लगी थी। पड़ोसी उसकी हत्या करने की धमकी भी दे रहे थे। दिवंगत किसान की मौत से पत्नी शिव कला रो -रो कर बेहाल रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वही देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले थे। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बेटे के आरोप पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है की सुबह घर में किसान का झगड़ा भी हुआ था।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: डीसीपी पूर्वी ने शिकायतें मिलने के बाद 52 पुलिसकर्मियों को भेजा लाइन, इन थानों में थे तैनात

 

संबंधित समाचार