रामपुर: ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने को अधिवक्ताओं ने दिया धरना
इस दौरान नहीं किया न्यायिक कार्य, फरियादी हुए परेशान
रामपुर, अमृत विचार। हाईकोर्ट द्वारा बंद की गई ई-फाइलिंग व्यवस्था को बहाल कराने के लिए अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान उन्होने न्यायालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण फरियादियों को काफी परेशानी हुई।
बताते चलें कि हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले ई फाइलिंग व्यवस्था को लागू किया था। जिसमें अधिवक्ता को इलाहाबाद जाने की जरुरत नहीं थी। ई-फाइलिंग के माध्यम से वाद ऑनलाइन दायर किया जा सकता था,लेकिन हाईकोर्ट ने उस व्यवस्था को स्थगित कर दिया। उसी व्यवस्था को बहाल कराने को लेकर अधिवक्ता बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। मंगलवार के प्रस्ताव अनुसार न्यायालय के गेट पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया।
न्यायालयों में हड़ताल रखकर कार्य नही किया गया।। इस दौरान धरने में अध्यक्ष श्याम लाल हर्ष गुप्ता,जितेंद्र प्रधान,विनोद कुमार,शिराज खान,फुरकान अहमद,कौशलेंद्र ठाकुर,जमीर रिजवी,मुस्तफा अहमद,विनीत कुमार,सैयद जफर अली,दीप चंद गुप्ता आदि ने अपने विचार रखकर ई-फाइलिंग को चालू रखने की मांग की।
यह भी पढ़ें- रामपुर: शार्ट सर्किट होने से धू-धूकर जली घर में खड़ी बाइक, घर में मची अफरा-तफरी
