रामपुर: शार्ट सर्किट होने से धू-धूकर जली घर में खड़ी बाइक, घर में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के बिजारखाता में बाइक में अचानक शार्ट सर्किट होने से बाइक धू-धूकर जल उठी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस में मौका मुआयना भी किया है।

बुधवार को बिजारखाता निवासी सरफराज पुत्र कल्लन अपने रिश्तेदारी में थाना अजीमनगर के खेड़ा भोट गया था। वापस आने पर उसने अपनी अपाचे मोटर साइकिल को घर के आंगन में खड़ा कर दिया। इसी दौरान अचानक बाइक में स्पार्किंग होने लगी और स्पार्किंग होने के बाद बाइक में आग लग गई।

 अचानक बाइक में आग लगने से उसके घर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच-पड़ताल में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें:- रामपुर : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पकड़कर पीटा

संबंधित समाचार