रामपुर : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पकड़कर पीटा
रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक कल रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में जा पहुंचा। घर में आहट होने पर लड़की के परिजनों ने प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ लिया।उसकी जमकर पिटाई की।
जिसके बाद लड़की के परिजन बेटी के प्रेमी को पकड़कर शाहबाद कोतवाली ले गए। जहां उन्होंने घर में घुसे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने लड़की के परिजनों को समझा बुझाकर दोनों पक्ष के बीच समझौता कराके मामले को रफा-दफा कर दिया। प्रेमी के प्रेमिका से मिलने जाने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : दहेज में पांच लाख और कार नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला
