बरेली: लोहिया विहार कॉलोनी में लगने वाले पटाखा बाजार का विरोध, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पत्र
बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। दीपावली के त्योहार पर लोहिया विहार कॉलोनी में लगने वाले पटाखा बाजार का लोहिया विहार वेलफेयर सोसायटी ने विरोध किया है। उनका कहना है कि पहले यहां आबादी नहीं थी जिसके चलते यहां पटाखा बाजार लगता आ रहा था।
मगर अब आबादी हो गई है जिसके चलते पटाखा बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी जाए। इस बाबत सोसायटी ने एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। लोहिया बिहार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को लिखे गए पत्र में बताया है कि लोहिया बिहार कॉलोनी में पहले यहां पटाखा बाजार लगता था।
उस दौरान यहां आबादी नहीं थी। अब वहां आबादी हो गई है। जिस कारण खतरे को देखते हुए लोहिया विहार कालोनी में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि पहले यहां जगह खाली पड़ी हुई थी। जिसके चलते पिछली बार वहां पर प्रशासन ने टीन शेड में पटाखा बाजार लगाने के अनुमति दी थी।
मगर दुकानदारों ने टीन शेड में पटाखा बाजार न लगाकर कपड़े के टेंट में पटाखा बाजार लगाया। जिस पर तत्कालीन क्षेत्र अधिकारी द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई एवम् कालोनी बासियो ने विरोध किया।
ये भी पढ़ें: बरेली: दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों की संख्या हुई कमी, यात्री परेशान
आबादी क्षेत्र में पटाखा बाजार लगना खतरे से खाली नहीं है। यदि पटाखा बाजार में कोई अनहोनी होती है तो आसपास आबादी के चलते बड़ी हानि हो सकती है। समिति के संरक्षक योगेश साहनी अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा सचिव विनय खंडेलवाल अश्वनी कुमार सिंह आदि ने पटाखा बाजार लगवाने का विरोध किया है।
सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि लोहिया बिहार में पटाखा बाजार लगने का विरोध सम्बन्धी मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्र मे भ्रमण कर इस पर विचार किया जाएगा और अन्य खाली स्थान पर पटाखा बाजार लगवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया तेज, सूची 8 तक अपलोड करने के निर्देश
