बहराइच : चन्द्रमा को पूजकर धरना स्थल पर महिलाओं ने मनाई करवा चौथ
बहराइच, अमृत विचार। धनगर समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर 15 दिनों से धरना दे रहे हैं। परिवार के पुरुषों के धरना स्थल पर मौजूद होने के चलते महिलाएं बुधवार को धरना स्थल पहुंच गई। सभी महिलाओं ने चन्द्रमा को पूजकर अपने पतियों के हाथ से जल ग्रहण कर करवा चौथ का त्यौहार मनाया।
राष्ट्रीय धनगर महासभा की ओर से मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर धरना दिया जा रहा है। बुधवार को धरने का 15वा दिन था। राष्ट्रीय धनगर महासभा के बैनर तले समाज के लोग एससी प्रमाण पत्र जानी करने की मांग को लेकर निश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी धनगर समाज के लोग काफी संख्या में लोग धरने पर बैठे रहे। पतियों के धरना स्थल पर मौजूद होने के चलते महिलाएं भी रात 8:00 बजे धरना स्थल पहुंच गई। सभी ने कलेक्टर टैक्सी धरना स्थल पर पतियों की पूजा अर्चना की। इसके बाद चलनी में पति के चेहरे का दीदार कर करवा चौथ का व्रत तोड़ा।
महासभा के मंडल अध्यक्ष शिवनंदन धनगर और जिलाध्यक्ष बाल गोविंद धनगर ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए धरना स्थल पर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश के तहसीलदारों की ओर से एससी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान दीप नारायण धनगर राम मनोहर, विभव, जिला संयोजक त्रिभुवन समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - शाहाबाद के उधरनपुर पहुंचे CM योगी, नारी शक्ति वंदन सम्मलेन में करेंगे शिरकत
