बरेली: आठ गांवों की जमीन पर युद्ध अभ्यास, गांव वालों ने किया विरोध
बरेली, अमृत विचार। कैंट के आठ गांवों की जमीन पर सेना के जवानों को युद्ध अभ्यास कराया जाएगा। जिसको लेकर इन गांव के लोगों में रोष है। उन्होंने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर आर्मी वाले युद्ध अभ्यास करेंगे।
जिसका हम विरोध करते हैं। इस मामले में आज उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने आए चौबारी के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि चौबारी कोनि प्रतापपुर,बभिया समेत 8 गांव की जमीनको युद्ध अभ्यास के लिए मांगी जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्जित क्षेत्रों में दर्शाई गई भूमि हमारी पैतृक सम्पत्ति है। खतौनी में नाम दर्ज है। इस भूमि पर नलकूप लगे हुए हैं जिनसे सिंचाई की जाती है। इस जमीन पर बैराज बना हुआ है। जिसे इससे नुकसान पहुंच सकता है। गुरुवार को गांवों के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की हैं कि आर्मी को इसकी अनुमति नहीं दी जाए।
