महोबा: टीचर की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में टीचर की डांट से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय एक छात्रा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि कबरई के विवेक नगर के निवासी अमित कुमार साहू की पुत्री अंजलि कस्बे के ही इंटर कालेज की 11वीं क्लास की छात्रा थी और गुटखा खाने की लती थी। बताया गया है कि इस सम्बंध में अन्य छात्राओं से मिली शिकायत पर आज स्कूल में टीचर ने उसके बस्ते की तलाशी ली, जिसमें टीचर ने गुटखा का पैकेट भी बरामद किया। 

इसके बाद अध्यापक ने उसके पिता को स्कूल में बुलाकर इस मामले की शिकायत की और नाराजगी व्यक्त करते हुए टीचर ने अंजलि को उसके पिता के हवाले कर गुटखा की लत छूटने के उपरांत ही उसे कालेज भेजने की हिदायत देते हुए घर भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा घर वापस तो आ गई किन्तु डांटे जाने से आहत अंजलि अपने कमरे में पहुंच कर फांसी के फंदे पर झूल गई।

किशोरी के कमरे से काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंजलि को फांसी पर लटकते पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा के शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : डाक विभाग करा रहा है गंगोत्री का जल उपलब्ध

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...