आजमगढ़: यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में आएगी कमी: एसपी
आजमगढ़। जिले की पुलिस लाइन में यातायात माह की शुरुआत की गई। इस मौके पर बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर एसपी अनुराग आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि लोगों को यातायात के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए यातायात माह का आयोजन किया जाता है।
अगर लोग यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क हादसों में कमी आ सकती है। वहीं एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने कहा कि नशे में कभी भी वाहन नहीं चलाएं। वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस मौके पर कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस और ट्रैफिक अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: प्याज की बढ़ी कीमतों से राहत, लखनऊ में स्टाल लगाकर कम रेट पर हो रही बिक्री
