बरेली: झोलाछाप करता रहा पत्नी का इलाज, हो गई मौत
बरेली, अमृत विचार। पत्नी के बीमार होने पर झोलाछाप पति उसका घर पर ही इलाज करता रहा। जिस कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सुभाष नगर के करेली निवासी सोमपाल ने अपनी 23 वर्षीय बेटी सोनम का 4 साल पहले फरीदपुर के लाइन पर रहने वाले सुरजीत से विवाह किया था। परिजनों का आरोप है सुरजीत गांव में झोलाछाप डॉक्टर है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी सोनम बीमार हुई थी। डॉक्टर के पास में ले जाकर घर पर इलाज करता रहा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि ससुराल वाले अपाची बाइक की मांग करते थे और आए दिन सोनम को प्रताड़ित करते रहते थे।
ये भी पढ़ें- बरेली: करवा चौथ पर सास ने पत्नी को नहीं किया विदा तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान
