बरेली: वेतन नहीं मिलने से सुपरवाइजर और कर्मचारियों में रोष, नगर निगम में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के जोन दो और चार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रहे ब्लैक लिस्ट कंपनी के सुपरवाइजर और कर्मचारी को तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिसको लेकर सभी मे रोष व्याप्त है।

इस मामले में कूड़ा कलेक्शन करनी वाले कंपनी के सुपरवाइजर और कर्मचारी आज नगर निगम में महापौर से मिलने पहुंचे। महापौर के न मिलने पर उन्होंने नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सुपरवाइजर को दीपावली से पहले रुका हुआ 3 महीने का वेतन देने का आश्वासन दिया, तब जाकर वह लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें- बरेली : SHG की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर...मिट्टी के दीयों से बढ़ी आमदनी, बर्तनों के भी ऑर्डर

संबंधित समाचार