बहराइच: एक्सईएन शक्ति भवन ने किया बख्शीपुरा फीडर का निरीक्षण, दिया यह आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/अमृत विचार। शहर के बख्शीपुरा विद्युत उपकेंद्र का बृहस्पतिवार को एक्सईएन शक्तिभवन लखनऊ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवंबर माह में चलाए गए अनुरक्षण कार्य आदि की जानकारी प्राप्त कर शासन के निर्देशों के तहत विद्युत आपूर्ति व राजस्व वसूली कराने के निर्देश दिए।

शक्तिभवन लखनऊ के एक्सईएन कृष्ण विमल विद्युत बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्युत वितरण खंड के कार्यालय पर पंहुचे। इस दौरान उन्होनें सदर क्षेत्र एक्सईएन के साथ शहर बख्शीपुरा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एक्सईएन शक्ति भवन ने नवंबर माह में विभाग की ओर से चलाए अनुरक्षण माह का जानकारी प्रापत की।इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र कार्यालय से की जाने वाली बिजली आपूर्ति की व्यवस्था आदि का भौतिक सत्यापन किया।

इस मौके पर उन्होंने उपकेंद्र के कार्यो की सराहना करते हुए उपकेंद्र के अधिकारियों को बकाया राजस्व वसूली के साथ उपकेंद्र के पावर परिवर्तकों के रूटीन कार्यो व अन्य विभागीय कार्यो को शासन की मंशानुसार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र के एसडीओ आनंद सिंह समेत सभी अवर अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थानों पर पांच व्यक्तियों के समूह बनाने पर रोक, जानिये क्यों लिया प्रशासन ने निर्णय

संबंधित समाचार