बरेली: भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए अपने कार्य में पारदर्शिता जरूरी- राकेश पुरी
बरेली, अमृत विचार। इफको मुख्यालय में आयोजित (भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें)सतर्कता जागरूक कार्यक्रम में आवंला इकाई के वरिष्ठ कार्यकारी निर्देशक राकेश पुरी ने तकनीकी सभागार के कॉन्फ्रेंस हॉल में वर्चुअली जुड़कर अपने विचार व्यक्त किए। राकेश पुरी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए अपने कार्य के प्रति पारदर्शिता बेहद जरूरी है, इसके भ्रष्टाचार का सफाया किया जा सकता है।
.jpeg)
इस कार्यक्रम में सर्तकता अधिकारी उप महाप्रंबधक डीके शर्मा ने आवंला इकाई में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वरिष्ठ महा प्रबंधक एससी गुप्ता, एससी गुप्ता, महाप्रबंधक वेंकट एस के, महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा, महाप्रबंधक सत्यजीत प्रधान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: किशोरी से दुष्कर्म मामले में सुनाई सजा, आरोपी को 20 साल की कैद
