Unnao Suicide: बीडीसी सदस्य की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान… परिजन बोले- बीमारी से मौत हुई, जांच में जुटी पुलिस
उन्नाव में बीडीसी की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
उन्नाव में बीडीसी की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कहीं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बीडीसी की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शव उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। परिजन बीमारी से मौत की बात कह रहे थे। लेकिन गले में निशान देख पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जिसमे हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लखमदेमऊ निवासी मौसमी ( 20) पुत्री राजकुमार ने बीते गुरुवार शव घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार घटना के समय बेटी घर पर अकेली थी। सभी लोग खेत में खड़ी धान को फसल काटने गए थे। वापस लौटने पर का शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
परिजन शव उतार कर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। तभी किसी ने पीआवी को घटना की जानकारी दे दी। युवती के गले में निशान देख कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को मोर्चरी भेजा। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई।
बेटी की मौत से मां रो- रोकर बेहाल रही। चर्चा है कि युवती की शादी तय थी। लेकिन करीब दो माह पहले होने वाले पति की मौत हो गई थी। तबसे वह सदमे में आकर बीमार हो गई थी।
परिजन उसका लखनऊ में इलाज करा रहे थे। बीमारी और होने वाले पति की मौत से आहत होकर युवती के आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दिवंगत का पिता गांव से बीडीसी है।
एसएचओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP के बाद UP के कानपुर में भी पेशाब कांड, पुलिसकर्मी ने दुकान में की टॉयलेट, VIDEO VIRAL
