Etawah News: सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव बोले- कांग्रेस को सहयोगी दलों की भावनाओं का मान रखना चाहिए
इटावा में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने विपक्ष पर तंज कसा।
इटावा में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सहयोगी दलों की भावनाओं का मान रखना चाहिए।
इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा भाजपा को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन को बनाये रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। कांग्रेस सबसे बड़ी और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। उसे अन्य दलों की भावनाओं का मान रखना चाहिए।
शुक्रवार को कस्बा बकेवर में शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन को बनाये रखने व बचाये रखने की जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उसे सहयोगी और छोटे दलों का की भावनाओं का भी मान रखना चाहिए, तभी भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है।
इस दौरान सपा महासचिव शिवपाल सिंह ने क्षेत्र के सपा के पुराने कार्यकर्ताओं वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिलाजीत पंडित वैकुंठ पहलवान,नित्यानंद विद्यानिकेतन के प्रबंधक सौरभ प्रकाश त्रिपाठी,पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान, राधेश्याम चौधरी से उनका हालचाल पूछा। इस मौके सपा नेता सुशान्त वर्मा, राहुल तिवारी,गपोचे त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, शीलू शर्मा, राजमणि यादव, दीपू कुशवाहा, रतन कठेरिया, सभासद भोलू खान,जानू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
बकेवर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कस्बा में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कस्बा के व्यापारियों ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महालक्ष्मी स्वीट हाउस के भव्य शुभारंभ पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का प्रतिष्ठान के मालिक प्रदीप तिवारी व कुलदीप तिवारी ने नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय महासचिव को पुष्पमाला एवं देवी स्वरुपा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान, अश्विनी त्रिपाठी, सुनील चौधरी, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी ने भी भव्य स्वागत किया।
ये भी पढ़ें- MP के बाद UP के कानपुर में भी पेशाब कांड, पुलिसकर्मी ने दुकान में की टॉयलेट, VIDEO VIRAL
