वाराणसी में ABVP ने राहुल गांधी का जलाया पुतला, अजय राय पर लंका थाने में दर्ज कराया मुकदमा 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

वाराणसी, अमृत विचार। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की मांग की। घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर शुक्रवार देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। 

बताते चलें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपितों के एबीवीपी व सत्तापक्ष से जुड़े होने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटना केवल बीएचयू ही नहीं बल्कि देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आगे घटित न हो, इसके लिए परिसर में महिला सुरक्षा को दृष्टिकोण से कड़ी व्यवस्था की जानी चाहिए। कांग्रेसी नेता की ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर तथ्यहीन टिप्पणी न्याय की मांग को गलत दिशा की ओर ले जाने वाली तथा छात्रों के आंदोलन पर निम्नस्तरीय राजनीति का संकेत करती है। कांग्रेसी नेता का बयान जांच को भटकाने तथा आरोपियों को बचाने का कुत्सित प्रयास है। अभाविप ने कांग्रेसी नेता की आधारहीन टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई के लिए लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि कांग्रेसी नेता ने विपक्षी दलों की महिला नेताओं पर पहले भी सतही व महिला विरोधी टिप्पणी कर अपनी महिला विरोधी सोच को जगजाहिर कर चुके हैं। 

3 - 2023-11-04T105735.870

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा  कि," काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा बहन के साथ दुर्व्यवहार तथा छेड़छाड़ की घटना अत्यंत दुखद है। अभाविप छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी है। बहन को न्याय दिलाने व भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके, उसके लिए महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से पोषित गुंडों की इस तरह के जघन्य अपराधों में संलिप्तता किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस के नेता ऐसी टिप्पणी करके मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -भूकंप के झटके से हिल उठी राजधानी, आधी रात में घरों से बाहर भागे लोग

संबंधित समाचार