Earthquake In Kanpur: भूकंप के तेज झटकों से दहशत में आया शहर… दो सालों में इतने बार कांपी धरती
कानपुर में भूकंप के तेज झटके आए।
कानपुर में भूकंप के तेज झटकों से शहर दहशत में आया। रात 11:32 बजे आए झटकों से तमाम लोगों की नींद खुल गई। इमारतों से लोग बाहर आए।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। देर रात 11:32 बजे आए भूकंप के झटकों से तमाम लोगों की नींद खुल गई। शहरवासी अपने घरों से बाहर आ गए। करीब दो मिनट तक रुक-रुककर महसूस हुए झटकों से डरे लोग काफी देर तक वापस अपने घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और सड़कों पर ही जमा रहे। देर रात तक दहशत से शहर के कई इलाकों में लोगों का जमावड़ा घरों के बाहर लगा रहा।
जानकारी के मुताबिक भूकंप रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 नापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। शहर के सिविल लाइंस, गोविंद नगर, स्वरूप नगर, तिलक नगर जैसे इलाकों में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग झटकों को महसूस कर बाहर की ओर भागे।
रात में आए भूकंप की वजह से ज्यादातर लोग नींद में थे। लोगों ने उन्हें जगाया। सड़क पर वाहन चला रहे लोगों को भी झटकों का एहसास हुआ। शहर के घने इलाकों में रह रहे लोग नजदीक के खुले स्थानों पर जाकर सुरक्षित महसूस कर रहे थे।
इलाकों में बजी सींटियां
भूकंप के झटकें महसूस होने के साथ ही तिलक नगर व स्वरूप नगर में गार्डों ने लोगों को सचेत करने के लिए सीटियां बजानी शुरू कर दी। गार्ड की सीटियां सुन अपार्टमेंट में रह रहे लोग सुरक्षित खुले स्थानों पर आ गए।
बीते 2 सालों में शहर में आए भूकंप
-12 नवंबर 2022 रात 07.57 बजे
-9 नवंबर 2022 रात 03.00 बजे
-24 जनवरी 2023 दोपहर 02.29 बजे
-21 मार्च 2023 रात 10.17 बजे
-03 अक्टूबर 2023 दोपहर 02.53 बजे
ये भी पढ़ें- Kanpur News: हैलट अस्पताल में बदहवास हालत में पहुंची युवती, बोली- मेरे साथ रेप हुआ…
