IIT छात्रा छेड़छाड़ : एक संदिग्ध हिरासत में, पहचान करवाएगी पुलिस
वाराणसी, अमृत विचार। आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। घटना में आरोपियों को पहचान कर पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस घटना में फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से छात्रा से संदिग्ध की पहचान कराएगी। गौरतलब है कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर लंका थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें - AMU में पूर्व छात्र ने की हर्ष फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली
