AMU में पूर्व छात्र ने की हर्ष फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली
अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक पूर्व छात्र ने देर रात कैंपस में हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान एक छात्र रेहान को पैर में गोली लग गई। घायल छात्र का इलाज कराया जा रहा है। वहीँ इस पूरे मामले में पुलिस भी जानकारी जुटा रही है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला छात्र कल ही जेल से बाहर आया है और इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी कैंपस के एसएस नार्थ हॉल के पास ख़ुशी में फायरिंग की। इस घटना से छात्र काफी डरे हुए हैं।
ये भी पढ़ें -एल्विश यादव की तीन राज्यों में तलाश कर रही पुलिस, मुंबई भी पहुंची टीम
