बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की खातिर ससुरालियों ने गर्भवती को पीटकर व जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और उसके मायके वालों को गुमराह करते रहे। जब उसके परिवार वालों को इसका पता चला तो आरोपी उसके शव को अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए। घटना किसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली थाना बिथरी चैनपुर के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय भतीजी प्रियंका की शादी 8 महीने पहले गांव कंथरिया के रहने वाले ठेकेदार कृष्णा पटेल से हुई थी। प्रियंका के परिवार वालों ने अपनी अहमियत से बढ़ कर दहेज दिया था। लेकिन उसके बाद भी कृष्ण पटेल व उसके परिवार वाले आए दिन प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।

शुक्रवार को ससुराल वालों ने प्रियंका को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा और उसके बाद उसे जहर दे दिए। जब प्रियंका के घर वाले अस्पताल पहुंचे तो आरोपी शव छोड़ कर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहालहै कि 8 महीने पहले ही प्रियंका की शादी कृष्णा पटेल से हुई थी। 

ये भी पढ़ें- बरेली: चाय-पानी के लिए रुपए दो होगा बढ़िया ईलाज, जिला अस्पताल के कर्मचारी ने लिए मरीज के तीमारदार से 500 रुपए

संबंधित समाचार