New Zealand vs Pakistan : रचिन रविंद्र का शतक, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 402 रनों का टारगेट
बेंगलुरु। न्यूजीलैंड ने रचिन रविंद्र (108 रन) की शतकीय पारी और कप्तान केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 180 रन की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद छह विकेट पर 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विलियमसन ने 79 गेंद में 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान के गेंदबाजों में मोहम्मद वसीम ने तीन विकेट झटके जबकि हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ को एक एक विकेट मिला।
Williamson departs agonisingly short of a #CWC23 ton 😱
— ICC (@ICC) November 4, 2023
This Iftikhar Ahmed wicket is one of the moments that could be featured in your @0xFanCraze Crictos Collectible packs!
Visit https://t.co/8TpUHbQikC to own iconic moments from the #CWC23 pic.twitter.com/mS5hrmmlaE
पाकिस्तान ने टॉस जीता,न्यूजीलैंड पहले करेगा बैटिंग
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले अहम मैच से पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अंगूठे की चोट से उबरने के बाद कप्तान केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है। वहीं लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए टीम में शामिल किया गया है। घायल मैट हेनरी के स्थान पर विल यंग को कीवी टीम को लिया गया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना होगा।
1992 विश्व कप चैंपियन को इसके साथ न्यूजीलैंड के रन रेट के मुकाबले अपने नेट रन रेट को बढ़ाने की भी चुनौती होगी। अगर यहां पाकिस्तान को जीत मिलती है तो उसे अगले शनिवार को इंग्लैंड का सामना करते समय एक और जीत हासिल करनी होगी। विश्व कप में लगातार चार जीत के साथ शुरुआत कर एक समय न्यूजीलैंड नॉकआउट चरण में लगभग पहली पायदान पर था, लेकिन लगातार तीन हार और प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों के कारण उसके अभियान को झटका लगा है। विश्व कप टीम में हेनरी की जगह लेने के बाद काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड एकादश से बाहर कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी , मोहम्मद वसीम।
ये भी पढ़ें : Virat Kohli Birthday : विराट कोहली के जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारी में बंगाल क्रिकेट संघ
