BHU में छात्रों ने दिया धरना, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सिंह द्वार पर छात्र-छात्राओं का धरना दूसरे दिन भी जारी है। धरने पर बैठे सभी छात्राएं कैंपस में आईआईटी छात्रा के साथ हुई घटना की निंदा कर रहे हैं, और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही धरनारत छात्राओं ने बताया कि विगत 1 नवंबर को बीएचयू कैंपस में हुए यौन हिंसा की शर्मनाक घटना तथा कैंपस में दीवार उठाने के प्रशासनिक निर्णय के खिलाफ बीएचयू सिंह द्वार, लंका पर हम धरनारत हैं। 

उन्होंने कहा हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय प्रशासन द्वारा कैंपस में दीवारें खड़ी कर इसे बांटने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा मानना है कि हमारे कैंपस में एक ऐसी बॉडी होनी चाहिए जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई हो और वह प्रभावी तरीके से यौन उत्पीड़न के मामलों पर काम करे। इसलिए हमारी मांग है कि बीएचयू में GSCASH लागू किया जाए जो ऐसे मामलों के निपटारे के साथ साथ लैंगिक संवेदनशीलता और जागरूकता फैलाने का भी काम करे। हम ये भी मांग करते हैं कि यौन हिंसा की घटना में पीड़िता को न्याय मिले तथा अपराधियों की पहचान कर शीघ्र कार्यवाही किया जाए। उन्होंने कैंपस में दीवार उठाने तथा चौराहों पर पुलिस तैनाती के फैसले को तत्काल वापस लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें -सपा प्रवक्ता ने प्रियंका वाड्रा को लेकर कही बड़ी बात, लिखा - BJP से करती हैं फिक्सिंग

संबंधित समाचार