लखनऊ : नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध, कहा- आश्वासन नहीं, मांग पूरी करे सरकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर आज यानी 4 नवंबर को नगर निगम मुख्यालय के सामने कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की है। बताया जा रहा है कि आज के इस प्रदर्शन के बाद आन्दोलन की घोषणा होगी। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने अमृत विचार से बातचीत के दौरान दी।

शशि कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को शासन की तरफ से एक बार फिर हमलोगों को वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस बार कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि आश्वासन से बात नहीं बनेगी मांग पूरी करें, नहीं तो आने वाले समय में पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शशि कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि इससे पहले जितनी बार हमलोगों ने धरना प्रदर्शन किया। उतनी बार सिर्फ आश्वासन देकर शासन ने चलता कर दिया।

24 - 2023-11-04T160340.016

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों के हजारों पद खाली हैं,जिस पर भर्ती की जाये। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाये। मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाये। आउटसोर्सिंग ,संविदा पर तैनात कर्मियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाये। साथ ही उनको उचित वेतनमान दिया जाये। इसके अलावा कैशलेस इलाज की सुविधा कर्मियों को मिलनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ के केजीएमयू में वेतन कटौती से नाराज कर्मचारी कुलपति कार्यालय पर जुटे

संबंधित समाचार