बरेली: स्टंटबाजों ने लहराती बाइक पर बनाई रील, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्टंटबाजों ने तीन सवारी के साथ लहराती बाइक पर रील बनाई। जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले की शिकायत एक्स पर पुलिस अधिकारियों से की गई है। मामले में बारादरी और ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात माह में जहां एक तरफ पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही है और नियम तोड़ने वालों पर र्कारवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ स्टंटबाज नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बरेली पुलिस को टैग कर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसे शहामतगंज पुल के पास का बताया है।

इसमें तीन युवक लापरवाही से बाइक लहराते हुए चला रहे हैं। बीच में बैठा युवक चलती बाइक पर लेटा हुआ है जिसे पीछे वाले साथी ने पकड़ रखा है। ठीक पीछे चल रही बाइक वाला वीडियो बना रहा है। 15 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बरेली जोन प्रथम, मिली 69 रैंक

संबंधित समाचार