लखनऊ: कमरे में खून से लथपथ मिला महिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई थानाक्षेत्र अन्तर्गत तेलीबाग खरिका में शनिवार दोपहर एक कमरे में मीनाक्षी (35) लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। आनन-फानन परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होता देख उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, तेलीबाग खरिका निवासी सर्वेश सैनी की वर्ष 2016 में उनकी शादी लखीमपुर खीरी के गोला निवासी मीनाक्षी से हुई थी। शादी के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी दंपती संतानविहान थे। दंपती ने टेस्ट ट्यूब बेबी धारण करने की योजना बना रखी थी और वह रुपयों का इंतजाम करने में जुटे थे। 

पति सर्वेश ने बताया कि शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे उसने पहली मंजिल पर बने कमरे से पत्नी मीनाक्षी को आवाज दी, लेकिन जबाव नहीं मिला। इस पर सर्वेश ने खिड़की से झांक कर देख तो पत्नी के गले से काफी खून बह रहा था। वह मरणासन्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी।

किसी तरह सर्वेश खिड़की से भीतर कमरे घुसा और बाइक बैठा मीनाक्षी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दौरान मनीक्षा की मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि मीनाक्षी संतान को लेकर तनाव में रहा करती थी। उसने अपने गले पर कैंची से कई वार खुद को जख्मी कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके वालों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही आई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं । तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भूकंप से गिरा सरकारी विद्यालय का छज्जा, दिन में आता 'EARTHQUAKE' तो हो सकता था बड़ा हादसा!

संबंधित समाचार