झांसी: राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नाती को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के झांसी कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी नाती प्रवीण को शनिवार रात पड़ोसी ने ही विवाद के चलते गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रवीण को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि हमलावर , पीड़ित का पड़ोसी और दोस्त भी है। नवरात्र आयोजन के समय दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद हमलावर आज शराब के नशे में आया और उसने प्रवीण को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गोली जबड़े में लगी थी और अस्पताल में ऑपरेशन किया जा चुका है ,पीड़ित खतरे से बाहर है। हमलावर की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा। प्रवीण की मां ने बताया कि भरत यादव ने उनके बेटे प्रवीण को गोली मारी है।

नवरात्रि में उनके घर के आगे ही हो रहे भंडारे में खाना खाने के बाद भरत यादव वहां खाना बनाने वाले को मारनेलगा , इस पर प्रवीण और मोहल्ले वालों ने उसे ऐसा करने से रोका। शायद इसी कारण से भरत ,प्रवीण से कोई रंजिश रखने लगा और इसी के चलते उसने आज नशे में प्रवीण को गोली मार दी। उन्होंनेभरत को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भरत के साथ एक और युवक था हालांकि दोनों के बीच किसी आपसी रंजिश की जानकारी न होने की बात कही। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है किप्रवीण ने नगर निगम में पार्षद पद का चुनाव लड़ा था और दोनों के बीच चुनावी रंजिश भी थी।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: उद्योग व्यापार मंडल ने GST विभाग पर लगाया बड़ा आरोप, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार