Kanpur Dehat Murder : ढाबे में खाने को लेकर हुआ विवाद… रायफल से गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर देहात में रायफल से गोली मारकर युवक की हत्या।

कानपुर देहात में रायफल से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। खाना खाने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रनियां थानाक्षेत्र के उमरन ढाबा में खाना खाने के दौरान हुए विवाद में युवक की रायफल से गोली मार हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ढाबे के गार्ड व गोली चलाने वाले को हिरासत में लिया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।

रनियां निवासी योगेश पारिक (35) शनिवार देर रात अपने चार साथियों के साथ हाईवे स्थित उमरन ढाबा खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद रुपये देने को लेकल विवाद हो गया। इसी दौरान औरैया के रहने वाले पुष्पेंद्र ने समझाने का प्रयास किया, तो योगेश ने गाली दे दी। तभी पुष्पेंद्र ने पास बैठे गार्ड से रायफल छीन कर योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी। ढाबा संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हत्या की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुष्पेंद्र व गार्ड को हिरासत में लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Kushagra Murder: हत्यारों को फांसी दो… हटिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स