बहराइच: नगर पालिका ने अभियान चलाकर पकड़े आठ छुट्टा मवेशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में रविवार को नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़ा गया। नगर पालिका कर्मियों ने आठ मवेशियों को पड़कर जंगल के निकट बने गोशाला में भेज दिया है। नगर पालिका की ओर से शहर में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि रविवार को भी मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया।

अस्पताल चौराहा और मेडिकल कॉलेज के सामने टहल रहे मवेशियों को पकड़ा गया। ईओ ने बताया कि नगर पालिका के जैद, जमुना और भोला की टीम ने आठ मवेशियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि शहर में पकड़े गए आठ मवेशियों को मोतीपुर तहसील के चफरिया में बने गोशाला भेजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मवेशियों को पकड़ने का निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आगरा के सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने गए थे स्टेशन

संबंधित समाचार