नेपाल में फिर कांपी धरती, 36 घंटे के भीतर दूसरी बार आया भूकंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नेपाल में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इसकी तीव्रता 4.2 रही। भूकंप का यह झटका जाजरकोट जिले में करीब 3.40 बजे दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले आए भूकंप ने नेपाल में 157 लोगों की जान ले ली थी। वहीं शनिवार को आए इस भूकंप का केंद्र रामिदंडा था। वहीं शुक्रवार को काठमांडू में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। जोकि रात 11.47 पर रिकॉर्ड किया गया।

बता दें ऐसा ही एक भूकंप नेपाल में 2015 में भी आया था। जिसमें करीब 9 हजार लोगों की मौत हो गई थी वहीं 22 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गृह मंत्रालय द्वारा बताया गया कि जाजरकोट में आए भूकंप में 1,800 घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं, जबकि रुकुम पश्चिम में 2,500 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

जाजरकोट और रुकुम में अब तक 157 लोग मारे गए हैं और करीब 200 लोग घायल हुए हैं। बतया जा रहा है  कि इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी देर रात महसूस किए गए। 

यह भी पढ़ें: आगरा के सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने गए थे स्टेशन

संबंधित समाचार