सुलतानपुर: बाजार से घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ, सुलतानपुर। शनिवार की शाम बाजार से घर जा रहे युवक पर रास्ते में आधा दर्जन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में युवक को सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सेमरी राजापुर निवासी सुरेंद्र उर्फ बब्बू तिवारी शनिवार की शाम लंभुआ बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। सेमरी नहर पुलिया के निकट पहुंचे थे कि तभी आधा दर्जन लोग हाथ में लाठी डंडा एवं सरिया लेकर आ गए और भद्दी भद्दी गलियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुए प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे शरीर पर गंभीर चोटें आ गई और बेहोश हो गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित सुरेंद्र उर्फ बब्बू तिवारी की तहरीर पर अशोक कुमार धुरिया, रमेश धुरिया, ननकोले उर्फ अमित धुरिया निवासीगण सेमरी राजापुर, लोटिया निवासी आशीष धुरिया तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सांसद से मिले डीआरएम, अयोध्या के रेलवे स्टेशन के द्वितीय फेज के कार्यों की साझा की प्रगति

संबंधित समाचार