रामपुर: स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य से छेड़खानी, आरोपी बोला- तुझे और तेरे पति दोनों को मार दूंगा
रामपुर, अमृत विचार। बच्चों की फीस कम करने की बात को लेकर ग्रामीण ने प्रधानाचार्य से छेड़खानी कर दी। साथ ही आरोपी ने दंपति को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है, वह एक स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। 5 नंवबर को वह स्कूल में मौजूद थी। तभी गांव का ही रहने वाला बंसतराम स्कूल में आ गया।
जहां उसने स्कूल आकर मेरे साथ अभद्रता और अश्लीलता करते हुए बच्चों की फीस माफ करने की बात कही। मना करने पर गाली गलौच करते हुए बदनीयती से मेरे हाथ को छू लिया था। जबकि इससे पहले चार नंवबर को भी आरोपी ने स्कूल में आकर बदतमीजी कर दी थी। काफी परेशान हो जाने के बाद प्रधानाचार्य ने शाहबाद थाने में तहरीर दी।
जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्रामीण पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें: रामपुर: मां से जेल में मिलने पहुंचे अदीब, छलके आंसू
