बहराइच में 38 दिन बाद कब्र से खोदकर निकाला गया महिला का शव, जानिए क्या है मामला
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के रेहुआ मंसूर साईं टेपरा गांव निवासी एक महिला का शव 28 सितंबर को तालाब में मिला था। ग्रामीणों के दबाव पर बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके बाद पुत्र को मां के हत्या की जानकारी हुई इस पर उसने डीएम को पत्र देकर शव पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रविवार को महिला के शव को कब्र से खोदकर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर ग्राम पंचायत के मजरा साईं टेपरा निवासी जमीला पत्नी जमील की 28 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला की लाश तालाब में मिला था। महिला के शरीर पर चोट का निशान थे। खून के धब्बे भी जगह-जगह बने थे। लेकिन ग्रामीणों के दबाव के आगे परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था। जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र देकर महिला के पुत्र मोहम्मद शकील का कहना है कि पड़ोसी अनीशा पत्नी अनवर अली और दूसरी पत्नी अनवर अली की दूसरी पत्नी सुग्गी ने अवैध संबंध के शक में हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया है।
पुत्र के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी ने शव को खुदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा की मौजूदगी में कब्र से शव खोदवाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियो ग्राफी के बाद महिला के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 38 दिन बाद महिला के लाश को कब्र से खोदा गया है।
इसलिए बेटे ने डीएम को दिया पत्र
मृतक महिला के बेटे मोहम्मद शकील का कहना है कि गांव के लोगों के दबाव में आकर उसने पुलिस को बिना सूचना दिए मां के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। लेकिन अंतिम संस्कार होने के बाद से ही आरोपी एक दूसरे से बात करने वालों की कहो शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ, वरना हम लोग फंस जाते हैं। इस पर पुत्र को शक हुआ। उसने मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर लाश को कब्र से खुदवा कर पोस्टमार्टम की मांग की।
ये भी पढ़ें -हरदोई में मंत्रोच्चारण के बीच हुआ VHP कार्यालय का भूमि पूजन
