रुद्रपुर: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को लेकर कई स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सात नवंबर को पंतनगर विवि स्थित दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रही देश की राष्ट्रप ति द्रोपदी मुर्मु को लेकर पुलिस ने जहां अपनी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। वहीं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानों पर यातायात को भी डायवर्ट कर दिया है। जिसको लेकर एसएसपी के आदेश पर यातायात पुलिस ने रोड डायवर्जन चार्ट जारी कर दिया है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर छह नवंबर की सुबह सात बजे से अग्रिम आदेश तक रुद्रपुर, पंतनगर और किच्छा मुख्य मार्गो के अलावा कुछ स्थानों पर भारी वाहनों का प्रतिबंध रहेगा और यूपी बॉर्डर पर पुलिस बल लगाकर आवाजाही रोक दी जाएंगी।

इसके अलावा भारी वाहनों और माल वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का वाहन सड़क किनारे खड़ा नहीं किया जाएंगा। बताया कि अति आवश्यक सेवा जैसे दूध, तेल टैंकर एवं धान के वाहनों की आवाजाही यथावत रहेगी।

बताया कि एसएस हॉस्पिटल सितारगंज, सरकड़ा बॉर्डर,बरा चौकी, पुलभट्टा बॉर्डर, लालपुर टोल टैक्स, आदित्य चौक किच्छा,रामपुर बॉर्डर, महतोष मोड़, मोतियापुर,दिनेशपुर मोड़ और विशेष कर रुद्रपुर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध होगा। इसके अलावा अधीनस्थों को सख्त आदे श दिए कि निर्धारित मार्गो के मुख्य मार्गो या फिर संपर्क मार्गो पर भी पुलिस की व्यवस्था रहेगी और लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।

संबंधित समाचार