बरेली: दिवाली...दिल्ली से लौटने वाली ट्रेनें फुल, नहीं मिल रही सीट
बरेली, अमृत विचार। दिवाली को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली से आने वाली ट्रेन में यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बरेली को आने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। 7 और 9 नवंबर को कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से ऊपर है। वहीं, रोडवेज की पुरानी बसों का भी दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है। जिससे सड़क मार्ग से दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।
लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। दरअसल, त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने घर लौटना शुरू कर दिया है। बरेली-भुज, अहमदाबाद सुपरफास्ट, आला हजरत एक्सप्रेस में भी वेटिंग बढ़ गई है। वहीं बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर पुरानी डीजल बसों के दिल्ली सीमा में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। रोडवेज बसें भी अब आनंद बिहार की जगह कौशांबी बस अड्डे तक ही यात्रियों को लेकर जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी...कपड़े फाड़े, मां से भी मारपीट
