बेसिक शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 54,120 शिक्षक शिक्षिकाओं के अंतर जिला स्थानांतरण की अनुमति प्रदान की है। इस स्थानांतरण में शिक्षक/शिक्षिकाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। स्थानांतरण की यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की गई। यह स्थानांतरण मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों/शिक्षिकाओं …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 54,120 शिक्षक शिक्षिकाओं के अंतर जिला स्थानांतरण की अनुमति प्रदान की है। इस स्थानांतरण में शिक्षक/शिक्षिकाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

स्थानांतरण की यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की गई। यह स्थानांतरण मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों/शिक्षिकाओं की सहूलियतों के मद्देनजर किया गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानान्तण संबंधी सभी आवेदन पत्रों को वैज्ञानिक आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए स्वीकार किया गया।

इस स्थानांतरण प्रक्रिया में 28,306 महिला तथा 25,814 पुरुष शिक्षक लाभान्वित हुए हैं। इनमें 917 शिक्षक/शिक्षिकाएं सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों से जुड़े हैं, जिन्होंने यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर बिना शर्त प्रदान की गई।

इनके अलावा, दिव्यांगजन श्रेणी के 2,285 स्थानांतरण संबंधी आवेदन पत्रों को स्वीकार करते हुए उन्हें स्थानांतरित किया गया तथा गंभीर व असाध्य बीमारी से ग्रसित 2,186 लोगों को स्थानान्तरण का लाभ दिया गया।

संबंधित समाचार