Unnao Accident: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से अधेड़ की मौत… परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से अधेड़ की मौत।

उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत सोहरमऊ थानाक्षेत्र में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आए चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बता दें कि सोहरामऊ थानांतर्गत लक्षीपुर गांव निवासी रामगोपाल (52) पुत्र कल्लू रविवार देरशाम कोल्ड स्टोरेज से आलू लेने गया था। वहां से ट्रैक्टर-ट्राली में आलू लादकर वह अपने गांव लौट रहा था। अभी वह गांव के पहले लालाखेड़ा गांव के पास पहुंचा था तभी वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से टकराकर पलट गया।

घटना में रामगोपाल ट्रैक्टर के नीचे आकर गंभीर घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाकर अस्पताल भेजा। जहां देररात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।ṇ

ये भी पढ़ें- सड़क हादसा जा रहा हत्या की ओर: जिस कार से आरोपी भागे, उसका नंबर निकला लोडर का, ये है पूरा मामला

संबंधित समाचार