अयोध्या: 2100 महिलाओं के गरबा नृत्य से सजा भरतकुंड महोत्सव, गुड टच-बैड टच विषय पर नाटक का हुआ मंचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर क्षेत्र में नारियां दे रही हैं अतुलनीय योगदान : राजलक्ष्मी 

पूरा बाजार, अयोध्या। भरतकुंड महोत्सव के पांचवें दिवस रविवार रात 2100 बालिकाओं और महिलाओं के सामूहिक गरबा नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर की धर्मपत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भरतकुंड महोत्सव ने रजत जयंती वर्ष नारी सशक्तिकरण को समर्पित करके भरत जी की इस धरती की गरिमा को बढ़ाने का कार्य किया है। आज नारियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।

Untitled-2 copy

गरबा के संयोजक अम्बरीष पाण्डेय, अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, व्यवस्थापक रामकृष्ण पांडे ने महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शिवानी श्रीवास्तव की टीम ने गुड टच-बैड टच विषय पर नाटक मंचन से बालिकाओं को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने  पूरी टीम को सम्मानित किया।

इसके बाद बकू सिस्टर्स के भजन गायन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सांस्कृतिक विभाग से आयी प्रतिमा यादव ने राम विवाह के गीत और गारी गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्मल शुक्ला एंड टीम के कॉमेडी शो ने दर्शकों को खूब हंसाया। छविलाल पाल का बिरहा गायन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

प्रमुख रूप से पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख नीरज कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक अमित कुमार पांडेय, डा अनुपम पांडेय, कमला शंकर पाण्डेय, योगेश मिश्रा, पंकज पाठक, केसी पांडेय, पिंटू तिवारी, राधेश्याम शुक्ल, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने किया भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव

संबंधित समाचार