उन्नाव में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन, राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन।

उन्नाव में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ। समापन पर राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का आयोजन भी हुआ। 30 अक्टूबर से प्रारम्भ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ था।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत दोस्तीनगर में 30 अक्टूबर से चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का रविवार रात समापन हुआ। इस दौरान विराट राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने हजारों दीप प्रज्जवलित किये। इससे पूर्व अन्नपूर्णा भंडारा भी आयोजित हुआ। 

समापन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी, अपर जिला जज मनीष निगम व पूनम निगम सहित गायत्री परिवार व आयोजकों द्वारा भक्तों के साथ 2400 दीप जलाकर किया गया। इससे पूर्व देव पूजन, यज्ञ पूर्णाहुति व अन्नपूर्णा भंडारा भी आयोजित हुआ। इसके बाद शाम 7 बजे से पावन श्रीराम कथा व पूज्य व्यास पं. संजय कृष्ण द्विवेदी जी द्वारा अमृत वाणी से कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम व्यवस्थापक व गायत्री परिवार के आचार्य कमलेश बाजपेई, संरक्षक पूर्व प्रमुख राम स्वरूप त्रिवेदी, आयोजक भंवर सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान गौरव सिंह सेंगर, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, भारत सिंह, अजय शुक्ला, मनोज सिंह, रिंकू त्रिवेदी, योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, पिल्लू सिंह, शालू गुप्ता, नवनीत सैनी, रामजी गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, योगेंद्र तिवारी, विनय पंडित आदि रहे।

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से अधेड़ की मौत… परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार